मुख्यपृष्ठटॉप समाचारनासिक में एक और सेक्स स्कैंडल...कई लड़कियों को बनाया गया शिकार... आईटी...

नासिक में एक और सेक्स स्कैंडल…कई लड़कियों को बनाया गया शिकार… आईटी कंपनी के मैनेजर समेत ५ गिरफ्तार

– करियर का डर दिखाकर छेड़छाड़ और बलात्कार

– लड़कियों की धार्मिक भावनाओं पर भी प्रहार का आरोप

सुनील ओसवाल / नासिक

नासिक में भोंदू बाबा अशोक खरात का मामला अभी गर्म ही है कि एक और सेक्स स्वैंâडल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर की एक बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी में हिंदू युवतियों के साथ यौन शोषण, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों ने सनसनी पैâला दी है। इस मामले में हिंदू युवतियों की अस्मत तार-तार करने के आरोप में अब तक ९ आपराधिक केस दर्ज किए गए हैं, जबकि ५ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला नासिक के मुंबई नाका पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जिस आईटी कंपनी में उक्त कांड हुआ है, उसका नाम ‘डब्ल्यूएनएस डाटा प्रोवाइड प्राइवेट लिमिटेड’ है।
यौन शोषण का तीसरा मामला
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर नासिक जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया। बता दें कि भोंदू बाबा और एक एनजीओ संचालक एरांडे के बाद यौन शोषण का यह तीसरा मामला सामने आया है।
गिरफ्तार आरोपी
• शब्बीर शेख
• तौसीफ आत्तार
• सफी शेख
• आसिफ अंसारी
• राजा शेख
इस मामले से जुड़ी एक महिला का भी नाम आया है। यह महिला फरार बताई जा रही है और पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापे मार रही है।

आईटी कंपनी में २५ युवतियों का यौन शोषण

नासिक की एक आईटी कंपनी में यौन शोषण के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। खरात और एरांडे के बाद एक महीने के भीतर यह तीसरा कांड है, जिसने हड़कंप मचा दिया है।
स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी के भीतर काम करने वाली कई युवतियों ने आगे आकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िताओं का कहना है कि उनके साथ न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी उत्पीड़न किया गया। कुछ मामलों में धार्मिक भावनाएं आहत करने की भी शिकायत दर्ज कराई गई है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।
नासिक पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस पूरे मामले की जांच अब सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद पुलिस और एसआईटी ने सभी निजी कंपनियों और संस्थानों को महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, महिलाओं से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत ११२ कंट्रोल रूम से संपर्क करें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का आश्वासन भी दिया गया है। खरात प्रकरण के बाद सामने आया यह नया मामला नासिक में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
धार्मिक भावनाएं आहत
दर्ज मामलों में १ बलात्कार, ४ छेड़छाड़, ३ छेड़छाड़ के साथ धार्मिक भावनाएं आहत करने और १ धार्मिक भावना आहत करने का केस शामिल है। ये आंकड़े अपने आप में इस पूरे मामले की भयावहता को दर्शाते हैं।

अन्य समाचार