मुख्यपृष्ठनए समाचारअपने चाहनेवालों को गमगीन कर पंचतत्व में विलीन हो गईं आशाताई!.. राजकीय...

अपने चाहनेवालों को गमगीन कर पंचतत्व में विलीन हो गईं आशाताई!.. राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

मशहूर गायिका आशा भोसले को कल सोमवार को अश्रुपूर्ण विदाई दी गई। आशाताई के पार्थिव शरीर का सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क दादर श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे, सौ. रश्मि ठाकरे, शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे और शर्मिला ठाकरे समेत राजनीतिक और फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने आशाताई को श्रद्धांजलि दी।
आशाताई के अंतिम संस्कार के मौके पर खेल, साहित्य, राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां मौजूद थीं। आशाताई का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे ९२ साल की थीं। आशाताई का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए लोअर परेल में कासा ग्रांडे में उनके घर पर रखा गया था। उसके बाद, छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क दादर श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। लोअर परेल से निकली शव यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने ‘आशा भोसले अमर रहें’ नारे लगाकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

अन्य समाचार