मुख्यपृष्ठसमाचारअखिलेश ने खड़े किए महिला आरक्षण के क्रियान्वयन पर सवाल !..सरकार बताए...

अखिलेश ने खड़े किए महिला आरक्षण के क्रियान्वयन पर सवाल !..सरकार बताए महिलाएं कहां से लड़ेंगी चुनाव?

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

यूपी में सुल्तानपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मीडिया से बातचीत में मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार पर जमकर हमलावर दिखे। महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होने तीखे सवाल किए। महिला आरक्षण के क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बताए कि महिलाएं कहां से चुनाव लड़ेंगी ?
उन्होंने आरक्षण की प्रक्रिया में बड़ी धांधली का आरोप लगाया। भाजपा पर तीखा हमला बोलते उन्होने कहा कि, बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर बीजेपी नहीं चलती, केवल प्रतीकों की राजनीति करती है।
सपा प्रमुख यादव ने कहा,भाजपा के पास अपना कोई समाजवादी चेहरा नहीं था, इसलिए उन्होंने जयप्रकाश नारायण और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जैसे महापुरुषों का सहारा लिया। भाजपा बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर नहीं चलती, बल्कि केवल प्रतीकों की राजनीति करती है।
एक सवाल के जवाब में वे बोले कि यादव ने हमने भगवान शिव का ‘केदारेश्वर मंदिर’ बनवाया है, जिसके दर्शन के लिए शीघ्र विपक्षी नेताओं सहित सभी को आमंत्रित करेंगे। अखिलेश का जगदीशपुर में सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने साधु संतों की जमात के साथ अगवानी की। सुल्तानपुर में सपा प्रमुख पार्टी नेता पप्पू रिजवान खान के पुत्र की शादी के अवसर पर दावत ए वलीमा में शरीक हुए। यहां आप सांसद संजय सिंह व बसपा काल में यूपी के कद्दावर मंत्री रहे (अब सपा नेता) नसीमुद्दीन भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके बाद वे पार्टी के प्रदेश सचिव तेजिंदर सिंह बग्गा के गुरुनानकपुरा स्थित आवास पर भी गए। जहां उनकी दिवंगत मां को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अन्य समाचार