मुख्यपृष्ठग्लैमरलुक्खे : 8 मई को वर्ल्ड प्रीमियर, रैप और बदला का धमाकेदार...

लुक्खे : 8 मई को वर्ल्ड प्रीमियर, रैप और बदला का धमाकेदार म्यूजिकल एक्शन

हिमांशु राज

प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल सीरीज ‘लुक्खे’ का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 8 मई को घोषित किया। हिमांक गौर द्वारा निर्देशित और विपुल डी. शाह व राजेश बहल के ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट तथा व्हाइट गुरिल्ला एलएलपी के बैनर तले बनी यह आठ एपिसोड वाली काल्पनिक म्यूजिकल एक्शन ड्रामा सीरीज पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अग्रिम जोशी व देबोजीत दास पुरकायस्थ द्वारा निर्मित और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस्ड, इसमें राशी खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। रैपर किंग अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जबकि पलक तिवारी (ओटीटी डेब्यू) व लक्षवीर सिंह सरन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह व आयशा रज़ा मिश्रा भी अहम किरदार निभाएंगे।
हिंदी में स्ट्रीम होने वाली यह सीरीज भारत समेत 240+ देशों-क्षेत्रों में उपलब्ध होगी। चंडीगढ़ की धड़कन पर बनी कहानी में रैप कल्चर, महत्वाकांक्षा व अपराध टकराते हैं। केंद्र में प्रतिद्वंद्वी रैपर्स एमसी बदनाम (किंग) व ओजी (शिवांकित) की निजी दुश्मनी है, जो कला व बदले की सीमाएं धुंधलाती है। एक्शन, गोलाबारी व जोशीली म्यूजिक एनर्जी से सजी यह दास्तान दर्द, प्यार व उम्मीदों की है। टैगलाइन: “रैप और बदला, दोनों लाउड हैं।”
प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर व हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल माधोक ने कहा, “लुक्खे एक्शन व रैप का अनोखा मेल है, जो रफ्तार व भावनाओं का संतुलन रचती है। किंग व पलक के डेब्यू से दर्शक रोमांचित होंगे।” क्रिएटर्स अग्रिम जोशी व देबोजीत दास पुरकायस्थ बोले, “यह जुनूनी प्रोजेक्ट पारंपरिक ड्रामा से आगे जाता है। प्राइम वीडियो व टैलेंटेड कास्ट ने इसे गहरा व दमदार बनाया। 8 मई का इंतजार..

अन्य समाचार