मुख्यपृष्ठग्लैमरमेस्सी से मिलन का सपना साकार :  ‘52 ब्लू’ पोस्टर पर किया...

मेस्सी से मिलन का सपना साकार :  ‘52 ब्लू’ पोस्टर पर किया साइन

हिमांशु राज

दुनिया के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने हाल ही में फिल्म ‘52 ब्लू’ के लीड एक्टर आशीष और निर्देशक अली एल अरबी से मुलाकात की। इस दौरान मेस्सी ने फिल्म के आधिकारिक पोस्टर पर हस्ताक्षर कर एक यादगार पल रचा। यह फिल्म सपनों, हिम्मत और जिद की प्रेरक कहानी है, जो लाखों युवाओं को प्रोत्साहित करेगी।
फिल्म केरल के एक छोटे द्वीप के लड़के आशीष की कहानी बयान करती है। पिता के संरक्षण में पले आशीष अपने दिवंगत भाई की याद में घर छोड़ कतर वर्ल्ड कप पहुंचता है, ताकि बचपन के हीरो मेस्सी से मिल सके। मां का हौसला, नए रिश्ते और जीवन के सबक इस सफर को खास बनाते हैं। यादव शशिधर आशीष बने हैं, नेहा धूपिया मां लक्ष्मी व आदिल हुसैन पिता विजयन के रोल में।
अली एल अरबी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एंबियंट लाइट फिल्म्स का प्रोडक्शन है। सिनेमैटोग्राफी महमूद बशीर की, एडिटिंग मैरियन की। बादशाह का गाना “इट्स योर टर्न” फिल्म को और जीवंत बनाता है।
निर्देशक कहते हैं, यह फिल्म प्यार के दो रूप दिखाती है—मां की आजादी देने वाली, पिता की रोकने वाली। असली विलेन है अनुभव की कमी व खोने का डर। फुटबॉल व डांस के जरिए यह खुशी, आजादी व पीढ़ीगत बोझ से मुक्ति की कहानी कहती है।

अन्य समाचार