रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
शिक्षा महर्षि डा अजय कौल सर का चिरंजीव बेटा (सौगात) भले ही आज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन अपने स्मृति में प्रति वर्ष उन लोगों को उनके जीवन की सौगात दे कर जाता है, जिनको उसकी जरुरत है। बता दें कि यारी रोड वर्सोवा में रहने वाले अजय कौल का इकलौता बेटा सौगात कैंसर जैसी भयानक विमारी के चलते 14 अप्रैल को इस दुनिया से अलविदा कह दिया था, तभी से प्रति वर्ष सौगात की स्मृति में अंधेरी-पश्चिम यारी रोड स्थित सी डब्ल्यू सी स्कूल में मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाता है। जहां नाखून से लेकर सिर के बालों तक में होने वाली प्रत्येक विमारियों की जांच कर उसका उपचार किया जाता है। 14 अप्रैल मंगलवार को सुबह 9 बजे से शाम सात बजे तक चले इस मेगा मेडिकल कैंप में कुल 18 तरह के लोगों के परिक्षण कर उनका उपचार किया गया। इस मेगा मेडिकल कैंप आयोजन पर शिक्षा महर्षि डा अजय कौल कहते हैं जो मेरे साथ हुआ वह किसी के साथ न हो। कैंसर जैसी भयानक विमारी का अगर समय पर पता चल जाता तो मेरा बेटा सौगात हमें छोड़ कर नहीं जाता। इसलिए दूसरों के जीवन की सौगात के लिए पिछले 18 वर्ष से महा आरोग्य शिविर का आयोजन किया जाता है। इस आरोग्य शिविर में कैंसर, किडनी तथा हार्ट अटैक जैसी अन्य कुल 18 तरह की विमारियों का परिक्षण कर उनका उपचार किया गया। इस कैंप में रक्त चिकित्सा नेत्र चिकित्सा, दंत चिकित्सा, हृदयरोग, कैंसर, किडनी सहित कुल 18 रोगों के परिक्षण कर उनका उपचार किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कुल 2000 से अधिक लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासन के छोटे बड़े अधिकारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
