मुख्यपृष्ठसमाचारपालिका ने ली पंचतत्व धाम शमशान घाट की खोजखबर...४५ लाख रुपए में...

पालिका ने ली पंचतत्व धाम शमशान घाट की खोजखबर…४५ लाख रुपए में कराया जीर्णोद्धार

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

अवध की कुशनगरी सुल्तानपुर में नगर पालिका ने शहर के हथियानाला स्थित शमशान घाट पंचतत्वधाम की सुधि ली है। पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल की पहल पर शमशान घाट का जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण का कार्य मंगलवार को पूरा हो गया गया। उन्होने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सीताशरण त्रिपाठी के साथ इसका लोकार्पण किया।
लगभग ४५ लाख रुपए की लागत से शहर के इस डेढ़ सौ साल पुराने शमशान घाट को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया। नवीनीकरण कार्य के अंतर्गत नए सीढ़ीयुक्त घाट का निर्माण किया गया है। साथ ही भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थल परिसर का सौंदर्यीकरण, शेड, अन्त्येष्टि स्थल का पुनरुद्धार व स्नानघर का निर्माण किया गया है। इस अलावा आरओ युक्त वाटर कूलर की भी व्यवस्था की गई है। बता दें कि यहां पर विद्युत शवदाह गृह का प्रस्ताव भी है। कार्यक्रम में डॉ.त्रिपाठी ने कहा कि यह शमशान घाट पहले बेहद जर्जर स्थिति में था, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी। पालिकाध्यक्ष का यह कार्य सत्कर्म सराहनीय है। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, सभासद एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अन्य समाचार