मुख्यपृष्ठग्लैमर‘क्या मैं अच्छी मां हूं?’...बेटी को लेकर घबराईं आलिया

‘क्या मैं अच्छी मां हूं?’…बेटी को लेकर घबराईं आलिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी बेटी को लेकर जताई गई चिंता की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के साथ बातचीत में मां होने से जुड़ी अपनी उलझनों को खुलकर सामने रखा। इस बातचीत में अभिनेत्री ने बताया कि वह अक्सर सोचती रहती हैं कि क्या वह अपनी बेटी रहा कपूर की सही परवरिश कर रही हैं या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी छोटी सी बेटी में अभी से हार का डर दिखने लगा है, जो उन्हें अंदर ही अंदर परेशान करता है। इस पर सद्गुरु ने जो जवाब दिया, वही अब चर्चा का केंद्र बन गया है। उन्होंने साफ कहा कि ‘चिंतित माता-पिता अच्छे नहीं होते’ और बच्चों को सिखाने से ज्यादा उन्हें समझने और देखने की जरूरत होती है। इतना ही नहीं, उन्होंने अभिनेत्री को यह भी सलाह दी कि बच्चों से सीखना चाहिए, क्योंकि वे जीवन के ज्यादा करीब होते हैं और स्वाभाविक रूप से खुश रहते हैं। इस बातचीत के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग साधगुरु की बातों को सही ठहरा रहे हैं, तो वहीं कई लोग मानते हैं कि एक मां का चिंतित होना स्वाभाविक है। इस पूरे मामले ने एक बार फिर आधुनिक पालन-पोषण और मानसिक दबाव जैसे मुद्दों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

अन्य समाचार