मुख्यपृष्ठसमाचारडॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर खारघर में SEA द्वारा रक्तदान...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर खारघर में SEA द्वारा रक्तदान शिविर…50 इंजीनियरों ने लिया हिस्सा

 सामना संवाददाता / नई मुंबई

भारतीय संविधान के शिल्पकार भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य मेंसबॉर्डिनेट इंजीनियर्स एसोसिएशन (SEA – MSEB) की ओर से खारघर स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर को इंजीनियरों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला, जिसमें 50 इंजीनियरों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा दिए गए समानता, बंधुत्व और मानवता के विचारों का अनुसरण करते हुए इस उपक्रम का आयोजन किया गया था।
टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में कैंसर रोगियों के लिए रक्त की कमी को देखते हुए, सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से संगठन ने यह पहल की। इस अवसर पर संदेश दिया गया कि,’रक्तदान करते समय जाति, धर्म या भाषा की कोई बाधा नहीं होती; यही बाबासाहेब के विचारों का सच्चा आचरण है।’ इस दौरान SEA संगठन की ओर से रक्तदाताओं को पुस्तक और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। SEA केवल इंजीनियरों का संगठन नहीं है, बल्कि जाति-पाति और धर्म से ऊपर उठकर महाराष्ट्र में निरंतर सामाजिक कार्य करने वाले संगठन के रूप में जानी जाती है। इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है। इस अवसर पर सबॉर्डिनेट इंजीनियर्स एसोसिएशन के वाशी विभाग के सह-सचिव संजय मुंडे, कुलदीप सिंह राजपूत, दिनेश बागुल, पदाधिकारी योगेश बिराजदार, दादासाहेब दहींगड़े, सौरभ मिश्रा, धनाजी पुकले सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और इंजीनियर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य समाचार