मुख्यपृष्ठसमाचारसुल्तानपुर की नगर पालिका में नामित पांचों सभासदों ने ली शपथ

सुल्तानपुर की नगर पालिका में नामित पांचों सभासदों ने ली शपथ

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

राज्यपाल से नामित सुल्तानपुर नगर पालिका के पांच नए सभासदों ने बुधवार को विशिष्टजनों की मौजूदगी में समारोहपूर्वक शपथ ले ली। शहर के प्रथम नागरिक पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल की अध्यक्षता में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह की विशिष्ट उपस्थिति में एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने पांच नामित सदस्यों रणजीत सिंह संत, प्रदीप जायसवाल, रवि अग्रहरि, रेनू सिंह व मदन सोनकर को शपथ दिलाई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि, पालिका परिवार में अब पांच नए सदस्यों के आ जाने से सदस्य संख्या बढ़कर तीस हो गई है। पालिका प्रदेश व केन्द्र सरकार की मंशानुरूप विभिन्न योजनाओं व आम जनमानस की समस्याओं व आवश्यकताओं के अनुरूप जनहित के विकास कार्य करा रहे हैं व स्वच्छ सुन्दर सुलतानपुर के निर्माण के लिये प्रतिबद्ध है। समारोह के अन्त में अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने आगंतुकों का धन्यवाद व आभार जताया। कार्यक्रम संचालन सभासद प्रवीण मिश्र व दिनेश चौरसिया ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्षद्वय जगजीत सिंह व डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, प्रीति प्रकाश, रीना जायसवाल, सुमन सिंह, कृपाशंकर मिश्र, रचना अग्रवाल, ज्ञान जायसवाल, आकाश जायसवाल, रूद्र प्रताप सिंह मदन, भारत भारती के संस्थापक सुन्दरलाल टण्डन एवं सभासदगण नगर पालिका के सभासद रमेश सिंह टिन्नू, अंतिमा गुप्ता, रेनू सिंह, संजय कप्तान, अफजल अंसारी, अरशद हबीब, आरिफ, अरूण कुमार तिवारी, मीना जायसवाल, अखिलेश मिश्र, गिरीश कुमार मिश्र, जाहिद गुड्डू, अरविन्द यादव, अजय सिंह, अहमद आदि उपस्थित रहे।

अन्य समाचार