मुख्यपृष्ठसमाचारवाराणसी में स्मार्ट/प्रीपेड मीटर के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ...

वाराणसी में स्मार्ट/प्रीपेड मीटर के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का अभियंता वितरण के कार्यालय पर प्रदर्शन

उमेश गुप्ता / वाराणसी

वाराणसी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में स्मार्ट/प्रीपेड मीटर के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आज बुधवार को महानगर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सिगरा स्थित अभियंता वितरण के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया जहा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के संरक्षण में बिजली विभाग आम जनता पर जबरन प्रीपेड/स्मार्ट मीटर थोप रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के उपरांत जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट/प्रीपेड मीटर के नाम पर आम जनता का सुनियोजित आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जो पूरी तरह जनविरोधी और असंवेदनशील नीति का परिचायक है,दोनों नेताओं ने कहा कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के पुराने मीटर हटाकर जबरन प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को राहत देने के बजाय उन्हें असुरक्षा और अनिश्चितता के माहौल में धकेल रही है।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक के साथ ही कांग्रेस नेता प्रजानाथ शर्मा,फसाहत हुसैन बाबू,सतनाम सिंह,सजीव सिंह,वीरेन्द्र कपूर,अरुण सोनी,गिरीश पाण्डेय, राजीव राम,वकील अंसारी,दिलीप चौबे,देवेन्द्र प्रताप सिंह,रामकेश यादव,घनश्याम सिंह,सुनील राय,असलम खां,संतोष चौरसिया, हसन मेहदी कब्बन,राज खां, प्रमोद वर्मा,हाजी इस्लाम,मनोज वर्मा,संतोष मौर्य,नरसिंह दास वर्मा,अब्दुल हमीद आदि उपस्थित रहे।

अन्य समाचार