एजेंसी / नई दिल्ली
पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच जो शांति वार्ता चल रही थी, वो अब पूरी तरह से फेल हो चुकी है। समझौते के लिए अमेरिका ने जो शर्तें रखी थीं उसे ईरान ने मानने से इनकार कर दिया है और इसी के साथ ही महायुद्ध की आग अब और ज्यादा भड़कने के आसार नजर आने लगे हैं, अब आगे क्या होगा इसी पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं, इसी बीच एक जनरल की `दुल्हन डिप्लोमेसी’ ने युद्ध को नया मोड़ दे दिया है। उनकी एक डिमांड ने ईरान समेत सभी को चौंका दिया है। दरअसल, खबर है कि युगांडा के आर्मी चीफ मुहुजी काइनेरुगाबा ने तुर्किए से पैसे और एक सुंदर दुल्हन की डिमांड कर दी है। साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि अगर उसकी मांगें पूरी नहीं हुर्इं तो वह इस भीषण युद्ध में इजरायल का साथ देगा।
बता दें कि युगांडा के आर्मी चीफ मुहुजी काइनेरुगाबा ने तुर्किए को एक अल्टीमेटम दिया है। मुहुजी काइनेरुगाबा युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के बेटे भी हैं। उन्होंने १ अरब डॉलर के सिक्योरिटी डिविडेंड के अलावा तुर्किए की सबसे खूबसूरत महिला का हाथ मांगा है। उन्होंने धमकी दी है कि अगर ३० दिनों के भीतर उनकी शर्तें पूरी नहीं की गर्इं, तो वह तुर्किए से राजनयिक संबंध तोड़ देंगे। शनिवार को आर्मी चीफ ने तुर्किए पर आरोप लगाया कि वह सोमालिया में इंप्रâास्ट्रक्चर और पोर्ट डील्स से मुनाफा कमा रहा है, जबकि युगांडा के सैनिक लगभग दो दशकों से अल-शबाब आतंकियों से लड़ रहे हैं। काइनेरुगाबा ने कहा कि युगांडा को अपनी सैन्य भागीदारी के मुआवजे के तौर पर तुर्किये से १ बिलियन डॉलर मिलने चाहिए। शनिवार को काइनेरुगाबा ने एक अन्य बयान भी दिया, जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ युद्ध में इजरायल के लिए समर्थन की घोषणा की। उन्होंने कहा, `मैं पवित्र भूमि- यानी हमारे ईश्वर, ईसा मसीह की धरती की रक्षा के लिए, अपनी कमान में १,००,००० यानी १ लाख युगांडा के सैनिकों को इजरायल भेजने के लिए तैयार हूं।
