मुख्यपृष्ठनए समाचारफैसले करोड़ों के, सुरक्षा शून्य...भाजपा राज आते ही मनपा में घुसे चोर!.....

फैसले करोड़ों के, सुरक्षा शून्य…भाजपा राज आते ही मनपा में घुसे चोर!.. स्थाई समिति सभागार से उड़ाए `२० हजार… .शिवसेना नगरसेविका के पर्स से कैश गायब… . मुख्यालय में दो कौड़ी के हैं सुरक्षा इंतजाम

सामना संवाददाता / मुंबई

जहां करोड़ों रुपए के फैसले लिए जाते हैं, वहीं अगर सुरक्षा व्यवस्था शून्य साबित हो जाए तो यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है। कुछ ऐसा ही नजारा कल मुंबई मनपा के स्थाई समिति सभागार में दिखाई दिया। मनपा में भाजपा राज आते ही वहां चोरों की घुसपैठ हो गई है। चोरों ने ‘हाथ की सफाई’ करते हुए शिवसेना नगरसेविका के पर्स से २० हजार रुपए गायब कर दिए। हैरानी की बात यह है कि इतनी संवेदनशील जगह पर भी सीसीटीवी जैसी बुनियादी व्यवस्था मौजूद नहीं है, जिसके चलते अब जांच भी अंधेरे में टटोल रही है।
स्थायी समिति सभागार में सीसीटीवी कैमरे नहीं!
११ अप्रैल को गोरेगांव-पूर्व के कॉन्सर्ट में कथित तौर पर ड्रग्स का ओवरडोज लेने के बाद दो स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। उनका एक क्लासमेट बच गया और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि तीनों २५ स्टूडेंट्स के एक ग्रुप का हिस्सा थे, जो टेक्नो म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल होने वहां गए थे। इस इवेंट में करीब ३,००० से ४,००० लोग आए थे, जिनमें से कई कॉलेज स्टूडेंट्स थे। जांच में पता चला कि सिंथेटिक पार्टी ड्रग ‘एक्स्टसी’ की सप्लाई एक चेन के जरिए की गई थी, जिसकी शुरुआत कल्याण के एक संदिग्ध पेडलर से हुई थी।
पूछताछ के दौरान पता चला कि पेडलर कई छात्रों के संपर्क में था और उनके जरिए डार्क वेब से माल मंगवाकर दूसरे छात्रों तक डिलिवरी करवाता था। पुलिस के मुताबिक, पेडलर ने इवेंट से एक दिन पहले एक छात्र को ड्रग सप्लाई की थी, जिसने इसे दूसरों तक पहुंचाया। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ने पहले भी अन्य छात्रों को ड्रग्स सप्लाई की थी, जिससे पता चलता है कि यह एक पुराना लिंक है। जांच करने वालों ने पाया कि कुछ स्टूडेंट्स ने वेन्यू में घुसने से पहले ही ड्रग ले लिया था। ड्रग्स असर कम महसूस होने पर टैक्सी के अंदर एक और ड्रग्स का डोज लिया था और बाद में कॉन्सर्ट के दौरान तीसरी और डोज लिया। देर शाम तक तीनों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वे गिर पड़े। पुलिस ने कहा कि कुछ छात्र पहले भी बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स जैसे इलाकों में हुए इवेंट्स में शामिल हुए थे, जहां पर ड्रग्स लिए गए थे।

अन्य समाचार