मुख्यपृष्ठनए समाचार‘कैसा हराया’ से वायरल हुई...सहर शेख का जा सकता है नगरसेवक पद!

‘कैसा हराया’ से वायरल हुई…सहर शेख का जा सकता है नगरसेवक पद!

-फर्जी जाति सर्टिफिकेट से मुंब्रा में चुनाव जीतने का आरोप…ठाणे उपविभागीय अधिकारी कर रहे हैं मामले की जांच

सुनील ओसवाल / ठाणे

मुंब्रा से एमआईएम की नगरसेविका सहर शेख, जो अपने ‘वैâसा हराया’ श्लोगन से चर्चा में आई थीं, अब एक गंभीर विवाद में फंसती नजर आ रही हैं। उनके ऊपर चुनाव के दौरान कथित तौर पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र पेश कर चार अलग-अलग शासकीय यंत्रणाओं को गुमराह करने का आरोप लगा है। इस शिकायत के बाद उनके नगरसेवक पद पर खतरा मंडराने लगा है।
बताया जा रहा है कि सहर शेख ने मुंबई शहर जिलाधिकारी कार्यालय से जाति प्रमाणपत्र हासिल किया, जबकि वह ठाणे की निवासी हैं। आरोप यह भी है कि इस प्रक्रिया में नमूना ८ का उपयोग किया गया, जबकि नियमों के अनुसार ऐसे मामलों में नमूना १० लागू होता है। इस विसंगति ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है। शिकायतकर्ता सिद्दीकी अहमद ने ठाणे उपविभागीय अधिकारी के समक्ष आवेदन देकर प्रमाणपत्र की जांच की मांग की थी। सुनवाई के दौरान दस्तावेजों में खामियां सामने आने की बात कही जा रही है। गत १८ मार्च को हुई सुनवाई में सहर शेख के पिता अनुपस्थित रहे, जबकि २३ मार्च को तहसीलदार ने प्रमाणपत्र में त्रुटियों की ओर इशारा किया। इस मामले में यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या जानबूझकर गलत जानकारी देकर सरकारी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया? यदि आरोप साबित होते हैं, तो न सिर्फ उनका नगरसेवक पद जा सकता है, बल्कि आपराधिक कार्रवाई भी हो सकती है।
नेताओं पर साधा था निशाना
राजनीतिक तौर पर भी यह मामला अहम हो गया है। सहर शेख ने चुनाव के दौरान आक्रामक रुख अपनाते हुए कई बड़े नेताओं पर निशाना साधा था। अब खुद उन पर लगे आरोपों ने उनकी साख पर बड़ा असर डाला है। फिलहाल, जांच जारी है और प्रशासनिक स्तर पर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

अन्य समाचार