मुख्यपृष्ठसमाचारजॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में लॉन्च किया नया टेक्नीस ओडिसी नेक्स्ट-जनरेशन...

जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में लॉन्च किया नया टेक्नीस ओडिसी नेक्स्ट-जनरेशन इंट्राओक्युलर लेंस

सामना संवाददाता / मुंबई

जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में अपने प्रिसबायोपिया-करेक्टिंग इंट्राओक्युलर लेंस (पीसी-आईओएल) पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए, टेक्नीस ओडिसी आईओएल लॉन्च किया है। यह नया फुल विजुअल रेंज आईओएल बेहतर क्वालिटी और लगातार साफ नजर देने के लिए तैयार किया गया है। इसके जरिए मरीज दूर, पास और बीच की दूरी पर भी साफ देख सकते हैं, जिससे चश्मे पर उनकी निर्भरता कम हो जाती है। इंडस्ट्री के भरोसेमंद टेक्नीस प्लेटफॉर्म पर आधारित यह लेंस एडवांस्ड ऑप्टिक्स और खास मटेरियल के साथ बनाया गया है, जो हर समय साफ और हाई-कॉन्ट्रास्ट विजन देने में मदद करता है। नया फुल विजुअल रेंज आईओएल 93% मरीजों को हर दूरी पर चश्मे से छुटकारा दिलाने में सक्षम है।
जॉनसन एंड जॉनसन के सर्जिकल विजन इंडिया और साउथ एशिया के कंट्री मैनेजर बुर्ज़िन शाहाना ने कहा, “टेक्नीस ओडिसी आईओएल मोतियाबिंद के उन मरीजों की एक बड़ी जरूरत को पूरा करता है, जो चश्मे पर कम निर्भर रहना चाहते हैं। भारत में इसकी शुरुआत से एडवांस्ड आईओएल तकनीक तक पहुंच बढ़ेगी, जो हर दूरी पर लगातार और बेहतर नजर देने के लिए बनाई गई है। टेक्नीस प्योरसी के साथ मिलकर टेक्नीस ओडिसी आईओएल हमारे आईओएल पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाता है, जिससे हम आज की बढ़ती उम्र वाली आबादी की अलग-अलग जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पा रहे हैं।”
टेक्नीस ओडिसी को इस तरह तैयार किया गया है कि सर्जन्स को ज्यादा भरोसा मिले, क्योंकि इसका फ्रीफॉर्म डिफ्रैक्टिव प्रोफाइल बाकी बचे रिफ्रेक्टिव एरर को बेहतर तरीके से संभालने में मदद करता है। 94% इस बात से संतुष्ट रहे कि वे बिना चश्मे के साफ देख पा रहे हैं। फ्रीफॉर्म डिफ्रैक्टिव प्रोफाइल की वजह से परेशान करने वाले विज़ुअल इश्यू बहुत कम देखने को मिलते हैं। 93% मरीजों को किसी तरह की विज़ुअल परेशानी महसूस नहीं हुई। टेक्नीस ओडिसी आईओएल कम रोशनी में भी बेहतर और स्पष्ट दृष्टि देने में सक्षम है।92% मरीज इस बात से संतुष्ट रहे कि वे रात में सीढ़ियां और रास्ते साफ देख पा रहे हैं। फुल विजन रेंज वाला टेक्नीस ओडिसी आईओएल अब भारत में उपलब्ध है।

अन्य समाचार