मुख्यपृष्ठसमाचारमिलेनियम वर्ल्ड स्कूल ने रचा ‘सौ फीसदी रिजल्ट’ का सुनहरा अध्याय

मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल ने रचा ‘सौ फीसदी रिजल्ट’ का सुनहरा अध्याय

राजेश सरकार / प्रयागराज

पूरे देश में सीबीएसई परिणामों की घोषणा के बीच नैनी का मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल अपनी एक अलग पहचान के साथ सामने आया। यहां कक्षा 10वीं के छात्रों ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया।शत-प्रतिशत परिणाम के साथ सफलता की एक नई इबारत लिख दी गई। विद्यालय के प्रबंधक एस.के. मिश्रा ने इसे सिर्फ रिजल्ट नहीं, बल्कि “स्मार्ट शिक्षा और समर्पण का परिणाम” बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों और नवाचार आधारित पढ़ाई के कारण छात्र केवल परीक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों के लिए भी तैयार हो रहे हैं। सफलता की इस कहानी में जोया अहमद ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर सबसे ऊंचा मुकाम छुआ, जबकि शिवम मिश्रा (93%), स्तुति तिवारी (92.5%) और पार्थ मिश्रा (90%) ने भी अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। इन छात्रों ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन मिल जाए, तो मंजिल दूर नहीं होती। इस खास मौके पर कानपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति व यूपीपीसीएस के पूर्व चेयरमैन डॉ. के.बी. पांडेय ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ये उपलब्धि आने वाले बड़े सपनों की मजबूत नींव है। खुशी से सराबोर विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा, जहां शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों ने मिलकर इस ऐतिहासिक सफलता को साझा किया। मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल ने यह साबित कर दिया कि अगर शिक्षा में गुणवत्ता और सोच में नयापन हो, तो हर परिणाम ‘उत्कृष्ट’ बन जाता है।

अन्य समाचार