मुख्यपृष्ठनए समाचार‘महिला आरक्षण’ तुरंत लागू करें...‘चुनाव क्षेत्र परिसीमन’ पर अभी रोक लगाएं!.. उद्धव...

‘महिला आरक्षण’ तुरंत लागू करें…‘चुनाव क्षेत्र परिसीमन’ पर अभी रोक लगाएं!.. उद्धव ठाकरे का साफ रुख

सामना संवाददाता / मुंबई

कल लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ विधेयक का प्रस्ताव पेश किया गया। इस पर लोकसभा में विस्तृत चर्चा जारी है। इसी बीच शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक पर एक बयान जारी किया है। इस बयान में ‘शिवसेना की भूमिका स्पष्ट है’ कहते हुए उद्धव ठाकरे ने मांग की है कि वर्ष २०२३ में संसद द्वारा पारित ३३ प्रतिशत महिला आरक्षण को तुरंत लागू किया जाए। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘चुनाव क्षेत्र परिसीमन’ के मुद्दे पर फिलहाल रोक लगाई जानी चाहिए। इस विषय पर विस्तार से अपनी राय रखते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह एक व्यापक और राष्ट्रीय एकता के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है। हमारे लिए यह किसी एक राजनीतिक दल के भविष्य का प्रश्न नहीं, बल्कि देश के भविष्य का विषय है इसलिए इस पर चर्चा आवश्यक है।

अन्य समाचार