राजेश सरकार / प्रयागराज
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने लक्ष्य से पिछड़े बैंकों पर सख्त नाराजगी जताई। स्पष्ट कहा कि अब देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में लक्ष्य हर हाल में पूरा हो। बैठक में 2025-26 के ऋण वितरण की समीक्षा करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा, यूपी ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के प्रदर्शन की सराहना की गई। जबकि एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और कोटक महिंद्रा जैसे बड़े बैंक फिसड्डी साबित हुए। डीएम ने चेतावनी भरे लहजे में निर्देश दिया कि 2026-27 की शुरुआत से ही ठोस कार्य योजना बनाकर लक्ष्य हासिल किया जाए, वरना जवाबदेही तय होगी। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक समेत सभी बैंक समन्वयक मौजूद रहे।
