मुख्यपृष्ठग्लैमरबिड़ला कंटेंट साम्राज्य : ओटीटी की तैयारी और अनन्या बिरला का नया...

बिड़ला कंटेंट साम्राज्य : ओटीटी की तैयारी और अनन्या बिरला का नया नेतृत्व

हिमांशु राज

मीडिया उद्योग में इन दिनों आदित्य बिड़ला समूह का कंटेंट कारोबार चर्चा का केंद्र बना हुआ है। अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर ने दस साल की सेवा के बाद पद छोड़ दिया है, जो ओटीटी बाजार की बदलती अर्थव्यवस्था और रणनीतिक पुनर्विचार का संकेत देता है। नायर के जाने से समूह की डिजिटल रणनीति पर सवाल उठे हैं। इंडस्ट्री सूत्र बताते हैं कि नया ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च हो सकता है, जिसमें सख्त प्रोजेक्ट अनुमोदन और पूंजी आवंटन पर फोकस होगा। अप्लॉज़ ने प्रीमियम सीरीज जैसे अनुकूलन और मूल कंटेंट बनाकर अपनी पहचान बनाई है, लेकिन अब पुनर्संरचना या रीब्रांडिंग की संभावना है। इस बीच अनन्या बिड़ला उभर रही हैं अगली पीढ़ी की अगुआई के रूप में। फरवरी 2026 में उन्होंने बिड़ला स्टूडियोज लॉन्च किया, जो बहुभाषी हाई-कॉन्सेप्ट फिल्में बनाएगा। वोडाफोन आइडिया के सहयोग से ‘रील से रियल स्टार’ टैलेंट हंट शुरू किया, जो देश भर से नए सितारों को खोजेगा। अप्लॉज़ और बिड़ला स्टूडियोज को एकीकृत नेतृत्व के तहत लाने की बात चल रही है। अनुभवी ओटीटी प्रोफेशनल को कमान सौंपी जा सकती है, ताकि इन-हाउस कंटेंट मजबूत बने। समूह की मीडिया महत्वाकांक्षाएं जैसे स्ट्रीमिंग और माइक्रो-ड्रामा प्लेटफॉर्म भी आकार ले रही हैं। कुल मिलाकर, बिड़ला समूह का कंटेंट इकोसिस्टम नया स्वरूप ले रहा है। अनन्या की सक्रियता से लगता है कि आने वाले महीनों में बड़े ऐलान होंगे। इंडस्ट्री उत्सुकता से देख रही है कि यह विस्तार कैसे बाजार को हिला देगा।

अन्य समाचार