मुख्यपृष्ठग्लैमर‘उसने मुझे छुआ...’

‘उसने मुझे छुआ…’

डेजी शाह ने अपने करियर से जुड़ा एक गंभीर अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि ऑडिशन के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘मेरा साउथ के एक फिल्ममेकर के साथ बहुत बुरा एक्सपीरियंस हुआ था। वो मुंबई कास्टिंग के लिए आए थे। हम ६-७ लड़कियां उनसे मिलने गई थीं। वो हम सबसे अलग-अलग मिल रहे थे। लेकिन मुझे अच्छा नहीं लगा क्योंकि उन्होंने मुझे छुआ और मेरा हाथ पकड़कर रखा। मैंने उससे बस इतना कहा था कि मैं आपको बाद में बताऊंगी। लेकिन मैंने कभी वापस उनसे कॉन्टैक्ट नहीं किया। उस घटना ने मुझे ये सिखा दिया कि आगे से किसी से भी अकेले में नहीं मिलना है।’

अन्य समाचार