मुख्यपृष्ठग्लैमरबॉलीवुड के काले राज से उठाया पर्दा

बॉलीवुड के काले राज से उठाया पर्दा

एली अवराम ने हाल ही में अपने फिल्मी सफर और अनुभवों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सेट ज्यादा शांत और व्यवस्थित होते हैं, जहां लोग एक-दूसरे की जरूरतों को समझते हैं। वहीं बॉलीवुड में उन्हें कुछ खराब अनुभव भी हुए, जहां कई बार उनकी छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान नहीं रखा गया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘अगर आप खाना खा रहे हो और आपको बताया जाए कि शॉट तैयार है, तो आपको तुरंत जाना होता है। यहां तक कि अगर आप बेहोश भी हो जाएं, तब भी शॉट ज्यादा जरूरी होता है।’ हालांकि, उन्होंने ये भी क्लियर किया कि ये हर प्रोजेक्ट पर लागू नहीं होता है कुछ टीम्स बेहद ही केयरिंग होती हैं। एली के अनुसार, दक्षिण इंडस्ट्री में महिलाओं को मजबूत और अलग-अलग तरह के किरदार मिलते हैं, जबकि बॉलीवुड में अक्सर एक ही तरह के ग्लैमरस रोल दिए जाते हैं।

अन्य समाचार