मुख्यपृष्ठसमाचारआरएमयू के पदाधिकारियों ने की मध्य रेलवे के जीएम से मुलाकात...कर्मचारियों की...

आरएमयू के पदाधिकारियों ने की मध्य रेलवे के जीएम से मुलाकात…कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एस.के. बोस ने दिया ज्ञापन

सामना संवाददाता / मुंबई

20 अप्रैल 2026 को दोपहर समय 3 बजे मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव से रेल मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने सप्रेम भेट की और उनके आगमन पर बधाई दी। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जोनल कार्यकारी अध्यक्ष एस.के. बोस ने ज्ञापन भी दिया। महाप्रबंधक के स्वागत और सप्रेम मुलाकात में एस के बोस कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदीप पांडेय मंडल अध्यक्ष, संदीप प्रसाद मंडल सचिव, मीना गुप्ता महिला अध्यक्ष, लम्बोदर गौतम सानपाड़ा अध्यक्ष, सुजीत कुमार, माटुंगा सहायक सचिव, धरम कुमार और बहुत से कार्यकर्ताओं के साथ महाप्रबंधक मध्य रेल के आगमन पर बधाई दिया और स्वागत किया।

अन्य समाचार