मुख्यपृष्ठनए समाचारआद्य शंकराचार्य की 2,533वीं जयंती आयोजित

आद्य शंकराचार्य की 2,533वीं जयंती आयोजित

उमेश गुप्ता / वाराणसी

भगवान आदि शंकराचार्य जी के 2533वीं पावन जयंती पर्व पर वाराणसी के शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्या मठ प्रांगण में मंगलवार को शंकराचार्य जी के भक्तों द्वारा आदि शंकराचार्य जी का षोडशोपचार पूजन, अष्टोत्तर शतनाम से अर्चन किया गया।
अखिल भारतीय आध्तात्मिक उत्थान मंडल द्वारा शंकराचार्य जी द्वारा रचित भज गोविंदम् का पाठ किया गया।
श्री काशी विदुषी परिषद् की सावित्री पाण्डेय जी ने कहा कि सनातन धर्म यदि सुरक्षित है तो आदि शंकराचार्य जी के कारण। उनके द्वारा दिया गए ज्ञान का उपदेश हम सभी को अपने जीवन में पालन करना चाहिए। अविनाश चंद्र जी के द्वारा निर्वाण षट्कम् का पाठ किया गया। भगवान शंकराचार्य का पूजन कर सभी ने गौ माता राष्ट्र माता के अभियान की सफलता की प्रार्थना की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से साध्वी पूर्णाम्बा, साध्वी शारदाम्बा, महिला मंडली से सावित्री पाण्डेय, लता पाण्डेय आदि माताएं, अविनाश चन्द्र, आरती चंद्र, हजारी कीर्ति नारायण शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

अन्य समाचार