मुख्यपृष्ठअपराधनासिक में खरात पार्ट-२...एक और भोंदू बाबा निकला बलात्कारी!.. ‘दैवीय विधि‘ के...

नासिक में खरात पार्ट-२…एक और भोंदू बाबा निकला बलात्कारी!.. ‘दैवीय विधि‘ के बहाने ले गया लॉज में… लासलगांव पुलिस ने किया मामला दर्ज

सामना संवाददाता / नासिक

नासिक में एक और कथित भोंदू बाबा का घिनौना कांड सामने आया है। पहले से चर्चित अशोक खरात प्रकरण से राज्य अभी उबरा भी नहीं था कि इसी बीच एक नया मामला सामने आ गया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी पैâला दी है। इस भोंदू ने एक महिला के साथ बलात्कार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नासिक के लासलगांव क्षेत्र में एक भोंदू बाबा के खिलाफ दुष्कर्म और जादूटोना विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर आरोप है कि इसने एक महिला को झांसे में लेकर ‘विधि’ के नाम पर एक लॉज में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया।
चमत्कार दिखाकर महिलाओं को शिकार बनाता था दूसरा ‘भोंदू’!
नासिक में एक दूसरा भोंदू बाबा मिला है। आरोप है कि उसने एक महिला को बहला-फुसलाकर उसके साथ बलात्कार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी निफाड तालुका के धरणगांव खडक में स्थित अपने मठ से लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था। वह खुद को चमत्कारी बताकर लोगों को जाल में फंसाता था। पीड़ित महिला और उसके परिवार को भी इसी तरह भ्रमित किया गया। उन्हें ‘बाधा’ का डर दिखाकर पापनाशक कुंड में स्नान करने और पेड़ के चक्कर लगाने जैसे कर्मकांड करवाए गए।
इसके बाद आरोपी ने महिला को अश्लील संदेश भेजने शुरू कर दिए और ‘दैवीय विधि’ के बहाने उसे अकेले मिलने के लिए मजबूर किया। इसी बहाने वह महिला को नासिक-त्र्यंबक रोड स्थित एक लॉज में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के पदाधिकारियों से की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लासलगांव पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि इस भोंदू बाबा ने कई अन्य महिलाओं का भी शोषण किया हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

अन्य समाचार