मुख्यपृष्ठनए समाचारशरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज!

शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज!

-सेहत स्थिर, डॉक्टरों ने आराम और यात्रा से परहेज की दी सलाह

सुनील ओसवाल / मुंबई

राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के बाद मुंबई के ब्रीच वैंâडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी सेहत अब पूरी तरह स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। फिलहाल, वे अपने ‘सिल्वर ओक’ निवास पर आराम कर रहे हैं।
सोमवार सुबह हल्की अस्वस्थता महसूस होने पर पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, यह पूरी तरह एक रूटीन चेकअप का हिस्सा था। अस्पताल में उनके सभी जरूरी टेस्ट किए गए, जिनकी रिपोर्ट सामान्य और संतोषजनक बताई गई है, लेकिन बढ़ती उम्र और लगातार राजनीतिक दौरे से होने वाली थकान को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय तक पूर्ण विश्राम करने और यात्रा से बचने की सलाह दी है। पार्टी के नेता अंकुश काकड़े ने जानकारी दी कि पवार अब सिल्वर ओक में डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आराम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हुआ है और फिलहाल किसी भी तरह की सक्रियता से दूर रहना ही बेहतर होगा। इधर, पवार के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर सामने आते ही राज्यभर में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामनाओं का सिलसिला तेज हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी सोशल मीडिया के जरिए पवार की सेहत को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने लिखा कि पवार साहेब अब स्वस्थ हैं और अपने निवास पर आराम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि पवार जल्द ही पूरी ऊर्जा के साथ महाराष्ट्र की राजनीति में फिर सक्रिय नजर आएंगे।

अन्य समाचार