मुख्यपृष्ठसमाचारबृजेश सिंह और उनकी धर्मपत्नी ने लिया धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

बृजेश सिंह और उनकी धर्मपत्नी ने लिया धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

सामना संवाददाता / प्रयागराज

श्री जगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी तथा वर्तमान एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह के साथ प्रयागराज के अरैल में उदय प्रताप सिंह द्वारा आयोजित श्री हनुमंत कथा में सम्मिलित होकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज के श्रीमुख से दिव्य कथा का श्रवण किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए बृजेश सिंह ने कहा कि देश की संस्कृति और सभ्यता हमेशा से देवी देवताओं के चरणों में आश्रित रही है । भारत में रहने वाले सभी जाति धर्म के लोग देवी देवताओं में आस्था रखते हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा देवी देवताओं के ऊपर अनर्गल टिप्पणी तथा कुछ नेताओं द्वारा देवी देवताओं को लेकर दुष्प्रचार कर भारत की संस्कृति को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है ,जो निंदनीय है। भारत की संस्कृति में सदैव श्री चरणों का वंदन हुआ है। देवी देवताओं को हम अपना ईश्वर मानते हैं ,देवी को माता मानते हैं। देश के सभी जाति धर्म के लोगों को भारत की संस्कृति के अनुरूप चलकर ईश्वर का वंदन करना ही मोक्ष की प्राप्ति है। इसलिए आस्था में विश्वास करें और देवी देवताओं का पूजा पाठ पद्धति प्रतिदिन नियति से करें। इससे घर में शांति परिवार में तरक्की समाज में भाईचारा पैदा होता है। श्री बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लेने के बाद बृजेश सिंह का हनुमंत कथा के आयोजक समिति के तरफ से गदा भेंट कर सम्मानित किया गया।

अन्य समाचार