मुख्यपृष्ठनए समाचारड्रग्स पेडलर ने किया रहस्य उजागर...आठ महीने में बेची थीं २०,००० टेबलेट्स!.....

ड्रग्स पेडलर ने किया रहस्य उजागर…आठ महीने में बेची थीं २०,००० टेबलेट्स!.. गर्लफ्रेंड भी जांच के घेरे में… इंटरनेशनल लिंक उजागर

सुनील ओसवाल / मुंबई

महाराष्ट्र में पार्टी ड्रग्स का खतरनाक नेटवर्क तेजी से पैâल रहा है। टिटवाला ड्रग्स प्रकरण की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी ने विदेश से मंगाई गई करीब २५ हजार एक्स्टसी गोलियों में से लगभग २० हजार गोलियां महज सात से आठ महीनों में बेच डालीं। इस खुलासे ने राज्य भर में सनसनी पैâला दी है और युवाओं के ड्रग्स के जाल में फंसने को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने अंतर्राष्ट्रीय तस्करों के संपर्क में रहकर पिछले साल जून-जुलाई के दौरान यह खेप भारत मंगाई थी। इसके बाद फरवरी तक मुंबई महानगर क्षेत्र सहित अन्य राज्यों में सक्रिय छोटे ड्रग्स डीलरों के जरिए इन गोलियों की सप्लाई की गई। आशंका है कि इन डीलरों के माध्यम से यह ड्रग्स बड़ी संख्या में कॉलेज जाने वाले युवाओं तक पहुंची। इस पूरे नेटवर्क में मुख्य आरोपी की एक करीबी की भूमिका भी अहम बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि ड्रग्स के लेन-देन और सप्लाई चेन में वह सक्रिय रूप से शामिल थी। उसके कब्जे से मिले मोबाइल फोन के डेटा के आधार पर पुलिस अब नेटवर्क के अन्य लिंक खंगाल रही है। अमली पदार्थ विरोधी पथक (एनसीबी/एएनसी) के अनुसार, इस अवैध कारोबार में बड़े पैमाने पर पैसों का लेन-देन हुआ है। संदिग्ध बैंक खातों की जांच की जा रही है और जिन लोगों ने इन खातों में पैसे ट्रांसफर किए हैं, उन्हें संभावित ग्राहकों या नेटवर्क का हिस्सा मानकर जांच के दायरे में लिया जा रहा है। शुरुआती जांच में यह भी आशंका जताई गई है कि ड्रग्स की तस्करी एयर कार्गो के जरिए की गई। जांच में यह भी सामने आया है कि एक अन्य आरोपी मुंबई, महाराष्ट्र और गोवा में होने वाले कॉन्सर्ट्स और पर्यटन सीजन के दौरान एक्स्टसी की सप्लाई करता था। उसने यह माल मुख्य आरोपी और अन्य सप्लायर्स से खरीदा था। इससे संकेत मिलते हैं कि यह नेटवर्क राज्य की सीमाओं से बाहर तक पैâला हुआ है।
छूटते ही फिर शुरू किया धंधा
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी पहले भी २०२३ में ११ किलो हेरोइन मामले में गिरफ्तार हो चुका है। जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर से ड्रग्स का धंधा शुरू कर दिया। बाद में अदालत में गैरहाजिर रहने के कारण उसकी जमानत रद्द हो गई। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने बची हुई करीब ५ हजार एक्स्टसी गोलियां फरवरी में अपनी करीबी के पास रखवाई थीं।

अन्य समाचार