मुख्यपृष्ठअपराधलड़कियों के साथ करता था ‘गंदी बात’...शिकंजे में साइकोपैथ!.. टारगेट पर थीं...

लड़कियों के साथ करता था ‘गंदी बात’…शिकंजे में साइकोपैथ!.. टारगेट पर थीं ४ युवतियां… मुंबईकर बोले, ‘फांसी दे दो’

फिरोज खान / मुंबई

मुंबई पुलिस ने एक ऐसे सेक्स साइकोपैथ (मनोरोगी) को गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों को अश्लील मैसेज और नग्न तस्वीरें भेजकर परेशान करता था। पहले एक लड़की ने आरोपी के खिलाफ सेक्सुअल हरेसमेंट का आरोप लगाया, बाद में एक के बाद एक करके तीन और लड़कियां भी सामने आई हैं और उन्होंने बताया आरोपी उन्हें भी व्हॉट्सऐप पर शर्मसार कर देने वाले चैट और तस्वीरें भेजा करता था। शिकायत के आधार पर आरोपी अशरफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर मोबाइल चेक किया तो हैरान कर देने वाली तस्वीरें नजर आई।
आरोपी की गंदी हरकतों पर मुंबईकरों का गुस्सा फूट पड़ा है। कई महिलाओं ने इस तरह की घिनौनी हरकतें करने वाले शख्स को सीधे फांसी पर चढ़ा देने की मांग कर दी है।
मुंबईकरों का आक्रोश
मुंबईकर प्रियंका सिंह का कहना है कि कॉर्पोरेट जगत में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध बेहद चिंताजनक और अस्वीकार्य हैं। ऐसे अपराधी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसी तरह अनामिका ने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार केवल आश्वासन न दे, बल्कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़े और प्रभावी कानून बनाए। इस मामले में राहिल खान का कहना है कि ऐसे अपराधियों को सख्त से सख्त फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में स्पष्ट संदेश जाए कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।
लड़कियों की अस्मत लूटना चाहता था शैतान!
पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों को व्हॉट्सऐप पर अश्लील संदेश भेजता था। इतना ही नहीं, यह आरोपी खुद की भी नग्न अवस्था वाले वीडियो और तस्वीरें लड़कियों को भेजता था। ऐसा करके वह लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। पुलिस के अनुसार, वह लड़कियों को डराकर और फुसलाकर उनकी अस्मत लूटना चाहता था। लड़कियों की शिकायत के बाद पुलिस ने इस शैतान को धर दबोचा है। पुलिस का मानना है कि आगे और भी कई लड़कियां सामने आ सकती हैं, जिन्हें आरोपी ने पोर्न वीडियो और फोटो भेजकर शर्मसार किया है। पुलिस ने यह भी आह्वान किया है कि जो भी पीड़िता हो, वह बेहिचक शिकायत करे, उनका नाम और कंप्लेन पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़कियों की अश्लील फोटो के अलावा काफी गंदे-गंदे मैसेज भेजता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इतनी गंदी और अश्लील भाषा का उपयोग कर लड़कियों को मैसेज भेजे थे कि उसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। असल में आरोपी की गंदी और घृणात्मक हरकत तब सामने आई जब अग्रीपाड़ा के सात रास्ता इलाके में रहने वाली एक युवती और उसके साथ काम करने वाली तीन अन्य युवतियों को ऑफिस के एक युवक ने फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए परेशान किया। युवती की शिकायत के आधार पर संदिग्ध युवक के खिलाफ अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। शिकायत के मुताबिक, १९ साल की लड़की महालक्ष्मी साइट पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के ऑफिस में काम करती है। एक दिन एक युवक का मैसेज मिला। इसके बाद युवक ने उसे कॉल किया और शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। उसकी बातें सुनकर युवती ने उसकी कॉल रिकॉर्ड कर ली और उसे यह कहते हुए कॉल न करने को कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं करना चाहती।

अन्य समाचार