मुख्यपृष्ठनए समाचारउद्धव ठाकरे से मुलाकात की चर्चा मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया खंडन!

उद्धव ठाकरे से मुलाकात की चर्चा मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया खंडन!

सामना संवाददाता / मुंबई

राज्य में होने वाले विधान परिषद चुनावों की पृष्ठभूमि में शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच मुलाकात होने का दावा किया जा रहा है। ‘प्रबुद्ध भारत’ नामक सोशल मीडिया हैंडल द्वारा इस संबंध में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया गया है। हालांकि, मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस मुलाकात की चर्चा को सिरे से खारिज कर दिया है।
मुख्यमंत्री के सरकारी निवास ‘वर्षा’ पर बुधवार रात देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात होने का दावा ‘प्रबुद्ध भारत’ मीडिया हाउस ने सूत्रों के हवाले से किया है। इस खबर के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि विधान परिषद चुनाव को ध्यान में रखते हुए दोनों नेताओं की यह मुलाकात हुई और चुनाव को निर्विरोध कराने के उद्देश्य से बातचीत की गई। इस बीच नासिक में मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई मुलाकात हुई ही नहीं है और इन सभी दावों को उन्होंने खारिज कर दिया।
हमें चोरी-छिपे मिलने की जरूरत नहीं
फडणवीस ने कहा कि यदि उद्धव ठाकरे को उनसे मिलना होगा या उनकी मुलाकात तय होगी तो उन्हें चोरी-छिपे मिलने की कोई जरूरत नहीं है। वे खुलकर भी मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बीच ऐसा कोई मुद्दा नहीं है, जिसे छिपाने की आवश्यकता हो। फडणवीस ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर गलत खबरें पैâला रहे हैं। ऐसी भ्रामक खबरें पैâलाने वाले फर्जी सोशल मीडिया हैंडल्स को नोटिस जारी किया जाएगा, ऐसा इशारा भी उन्होंने दिया।

अन्य समाचार