मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिनीलांबरी फाउंडेशन द्वारा अंगिका काव्यसंग्रह अपराजिता का विमोचन

नीलांबरी फाउंडेशन द्वारा अंगिका काव्यसंग्रह अपराजिता का विमोचन

 

मुंबई। विक्रोली में रोमा झा के संयोजन में अंगिका भाषा में कश्मीरा सिंह द्वारा संपादित अपराजिता काव्य संग्रह का विमोचन संपन्न हुआ। इसे निकष प्रकाशन के अशोक सिंह सत्यवीर द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसमें नौ कवयित्रियों कश्मीरा सिंह, डॉ विद्या रानी, डॉ मीरा झा, डॉ आभा पूर्वे, डॉ शोभा कुमारी, रूपम झा, रोमा झा, दामिनी चौधरी व उलूपी झा की रचनाएं हैं। पुस्तक में रोमा झा की रचना के साथ ही उनकी माता मीरा झा की भी रचना है जो स्वयं एक विदुषी महिला होने के साथ साहित्य प्रेमी थीं। समारोह में मुंबई के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय शायर, कवि, विचारक, मंच संचालक पंडित सागर त्रिपाठी तथा परम विद्वान व्यक्तित्व हिडिंबा,अट्ठन्नीवाले बाबू जी जैसी कई पुस्तकों के लेखक, विचारक पवन तिवारी, कवि नंदलाल क्षितिज, कवयित्री तथा संचालिका पल्लवी रानी, रमाकांत ओझा पत्रकार लक्ष्मीकांत कमलनयन, अमिताभ कुंदन, कृतायन पाण्डेय, वैष्णवी तिवारी तथा वरिष्ठ साहित्यकार, नीलांबरी फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ नीलिमा पाण्डेय की उपस्थिति रही। कार्यक्रम आयोजन में रोमा झा, रमन झा, रोमेन झा और अंकिता त्यागी की विशेष भूमिका रही।

अन्य समाचार