मुख्यपृष्ठग्लैमरआमिर को साई पसंद हैं!

आमिर को साई पसंद हैं!

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान वैसे तो किसी की तारीफ जल्दी करते नहीं हैं, लेकिन जब करते हैं तो दिल खोलकर करते हैं। दरअसल, एक्टर इन दिनों अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ के प्रमोशन में बिजी नजर आ रहे हैं। रविवार को मुंबई में फिल्म प्रमोशन के लिए उन्होंने एक म्यूजिक इवेंट ‘एक दिन की महफिल’ का आयोजन किया था। इवेंट के दौरान आमिर ने फिल्म की एक्ट्रेस साई पल्लवी की जमकर तारीफ की। यहां तक कि आमिर ने उन्हें देश की सबसे अच्छी एक्ट्रेस भी बता दिया। एक्टर ने कहा, `अगर मैं दिल पर हाथ रखकर कहूं तो मेरे लिए साई इस देश की बेस्ट एक्ट्रेस हैं। उनके इस बयान ने फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया दोनों में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। कुछ लोग साई की तारीफ से खुश हैं, तो कुछ इसे `ओवरप्रेज’ मान रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि अपने बेटे की फिल्म के प्रमोशन के दौरान आमिर का यह अंदाज काफी स्मार्ट मूव है। अब सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अन्य समाचार