मुख्यपृष्ठनए समाचारव्हॉट्सऐप चैट ने खोल दी हत्या की पोल ... पत्नी का शव...

व्हॉट्सऐप चैट ने खोल दी हत्या की पोल … पत्नी का शव सीमेंट के ताबूत में किया दफन

सामना संवाददाता / सूरत
गुजरात से एक दिल दहला देनेवाला हत्या का मामला सामने आया है। ३९ वर्षीया महिला डायटीशियन की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या करने के बाद शव को सीमेंट से भरे लकड़ी के बक्से में छिपा दिया था।
मृतका की पहचान शिल्पा सालवी के रूप में हुई है। वह एमएससी (फूड एंड न्यूट्रिशन) की डिग्रीधारक थीं और पास ही के एक कॉलेज में डायटीशियन के पद पर कार्यरत थीं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पति विशाल सालवी ने २० अप्रैल को घरेलू विवाद के दौरान पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को अपने पुराने घर, सलाबतपुरा इलाके की कागजी चॉल में लकड़ी के बक्से में रखकर उस पर सीमेंट भर दिया, ताकि किसी को शक न हो।
हत्या के बाद आरोपी ने परिवार और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने परिजनों से कहा कि वह शिल्पा को अस्पताल छोड़कर आया था और वह वापस नहीं लौटी। बाद में उसने पुलिस स्टेशन में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई।
मामले में बड़ा खुलासा तब हुआ जब दंपति के बेटे ने एक रिश्तेदार को व्हॉट्सऐप पर पत्र भेजा। यह पत्र कथित तौर पर आरोपी द्वारा लिखा गया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की थी। पत्र मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच तेज कर दी।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से बेरोजगार था, जिसके कारण घर में अक्सर विवाद होता था। मृतका के पिता ने बताया कि दोनों की शादी नवंबर २०१० में हुई थी और वैवाहिक जीवन में लंबे समय से तनाव चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे शहर में सनसनी पैâल गई है।

अन्य समाचार