मुख्यपृष्ठनए समाचारछठी फेल पाकिस्तानी नियाज ने किया भौचक्का ... वैभव मार रहा एआई...

छठी फेल पाकिस्तानी नियाज ने किया भौचक्का … वैभव मार रहा एआई से छक्का!

बैट को लैब में भेजकर जांच कराने की हास्यास्पद मांग
सामना संवाददाता / मुंबई
राजस्थान की टीम और हिंदुस्थान के उभरते युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर पाकिस्तान के ‘छठी फेल’ क्रिकेट विशेषज्ञ नौमान नियाज ने अपने बयान से हर किसी को चौंका दिया है। जयपुर में हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सूर्यवंशी ने अपना दूसरा शतक जड़ा, जिसके बाद नियाज ने उनके खेल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनके बल्ले की जांच कराई जानी चाहिए। नियाज ने सूर्यवंशी पर अपने बल्ले में एआई का इस्तेमाल करके ज्यादा पावर पैदा करने का आरोप लगाया। नियाज ने कहा, ‘जरा सोचिए। यह लड़का है क्या? इसके बल्ले की जांच करवाइए। जैसे `वाडा` डोप टेस्ट करता है, वैसे ही इसे किसी लैब में भेजिए। शायद इसने अपने बल्ले में कोई एआई चिप लगाई है। यह तो अविश्वसनीय है। क्या खिलाड़ी है! मुझे थोड़ा-सा ऐसा लगा कि वह थोड़ी धीमी गति से खेल रहा था। इसी बात ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर यह लड़का है क्या?’

ये सूर्यवंशी नहीं, ‘एआईवंशी’ है!
पाकी क्रिकेट विशेषज्ञ की जोरदार खोज

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस समय पाकिस्तान में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहां एक तथाकथित क्रिकेट विशेषज्ञ नौमान नियाज ने आरोप लगाया कि सूर्यवंशी अपने बल्ले में किसी तरह की एआई का इस्तेमाल कर रहे हो सकते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त ताकत मिल रही है। उन्होंने कहा, ‘जरा सोचिए, यह लड़का आखिर है क्या? इसके बल्ले की जांच होनी चाहिए। जैसे डोप परीक्षण होते हैं, वैसे ही इसे प्रयोगशाला में भेजा जाना चाहिए। संभव है कि इसके बल्ले में कोई एआई लगा हो। यह खिलाड़ी अविश्वसनीय लग रहा है।’
नियाज ने आगे कहा कि सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में ताकत से ज्यादा तकनीक नजर आती है। ‘आमतौर पर १८ साल की उम्र में शरीर में ताकत और मांसपेशियां विकसित होती हैं, लेकिन यह खिलाड़ी सिर्फ १६ साल का है। इसकी बल्लेबाजी में कलाई का शानदार इस्तेमाल है और यह मैदान के हर कोने में शॉट खेलने की क्षमता रखता है। सूर्यवंशी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है। बेंगलुरु के खिलाफ एक मुकाबले में वह सबसे तेज शतक बनाने से चूक गए थे, लेकिन उन्होंने २६ गेंदों पर ७८ रन की तेज पारी खेली थी। इससे पहले उनके प्रदर्शन में थोड़ा उतार भी आया था, जब उन्होंने लगातार ०, ८ और ४६ रन बनाए थे।

फाइनल में ठोके थे १७५
इस युवा बल्लेबाज का प्रदर्शन इतना प्रभावशाली रहा है कि वह विराट कोहली, केएल राहुल और अभिषेक शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ियों के लिए भी वे चुनौती बनते जा रहे हैं। अब तक खेले गए ८ मुकाबलों में सूर्यवंशी ३५७ रन बना चुके हैं और वह शीर्ष पांच बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं। इस साल की शुरुआत में भी सूर्यवंशी ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया था, जब उन्होंने अंडर-१९ विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ १७५ रन की मैच जिताने वाली पारी खेली थी।

अन्य समाचार