मुख्यपृष्ठनए समाचारनारी सम्मान का ढोंग, शोषण का एजेंडा ... `मेरे साथ `संबंध' बनाओ,...

नारी सम्मान का ढोंग, शोषण का एजेंडा … `मेरे साथ `संबंध’ बनाओ, जिला उपाध्यक्ष बना दूंगा!’

भाजपा जिलाध्यक्ष ने महिला से की गंदी डिमांड फेसबुक लाइव पर आकर पीड़िता ने खोली पोल
सामना संवाददाता / महोबा
कुछ दिनों पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर एक बेहद ही आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं को राजनीति में आने के लिए कंप्रोमाइज करना पड़ता है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ९० फीसदी महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बेड से शुरू होता है। ऐसा ही एक मामला जनपद से सामने आया है, जहां पर सत्ताधारी भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर महिला जिला मंत्री (पूर्व) ने पद के एवज में उनके साथ हमबिस्तर होने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता का आरोप है कि जिला उपाध्यक्ष पद के बदले उन पर शारीरिक संबंध का अनैतिक दबाव बनाया गया। पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि पार्टी के दो अन्य बड़े पदाधिकारी जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष ने भी उन पर जिला अध्यक्ष की बात मानने का दबाव बनाया था। उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी व्यथा जनता के सामने रखी। हालांकि, इन आरोपों को भाजपा जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा है कि ये उनकी छवि धूमिल करने की साजिश है। उन्होंने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे इन आरोपों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है और यह केवल उनकी छवि खराब करने की कोशिश है।
पीड़िता ने पुलिस में दर्ज की शिकायत
पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है, जहां पीड़िता ने जिला अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी। इधर इस मामले में बीजेपी नेताओं ने चुप्पी साध ली है, जबकि विपक्ष ने बीजेपी संगठन में महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

अन्य समाचार