मुख्यपृष्ठनए समाचारपायधुनी में चार मौतों के बाद ... मुंबई में तरबूज पर ताला!...

पायधुनी में चार मौतों के बाद … मुंबई में तरबूज पर ताला! … दुकानदारों ने धंधा किया बंद

– थोक बाजार में सड़ रहा माल
फिरोज खान / मुंबई
दक्षिण मुंबई स्थित पायधुनी इलाके में तरबूज खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत होने के बाद तरबूज की बिक्री पर अघोषित ताला लग गया है। अब लोग इस फल को खरीदने से कतराने लगे हैं। नतीजा तह है कि थोक मार्वेâट में तरबूज से लदे ट्रक खड़े हैं, पर कोई भी खुदरा व्यापारी तरबूज लेने को तैयार नहीं। अगर हालात इसी कदर बने रहे तो हजारों टन तरबूज ट्रकों में ही सड़ जाएंगे।
वाशी स्थित एपीएमसी मार्वेâट के व्यापारी प्रशांत मोरे ने बताया कि मुंबई में हुई घटना से खरीददारों में डर पैâल गया है और माल बिक नहीं रहा है। रोजाना तरबूज से भरे सैकड़ों ट्रकों का यहां सौदा होता था, लेकिन कल मंगलवार को ज्यादातर ट्रक माल लादे खड़े रहे।

मुफ्त में भी तरबूज नहीं ले रहे ग्राहक!

पायधुनी में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर के बाद लोगों में इस कदर डर बैठ गया है कि वे मुफ्त में भी तरबूज लेना नही चाह रहे हैं। जहां घटना हुई है, उस एरिया के नल बाजार, भिंडी बाजार, डोंगरी और क्रॉफर्ड मार्वेâट से तरबूज पूरी तरह गायब हो गए हैं।
नल बाजार के फुटकर विक्रेता इरशाद शेख ने बताया कि जब से यह खबर लोगों ने पढ़ी कि तरबूज खाने से चार लोगों की मौत हुई है तो लोगों ने खाने की बात तो दूर, छूने से भी डरने लगे हैं। इरशाद के मुताबिक, जो पहले का माल लिया हुआ है, वही बेचने की कोशिश कर रहे हैं। उसके बाद कुछ दिनों तक तरबूज का माल नहीं मंगवाएंगे। क्रॉफर्ड मार्वेâट के रशीद भाई का कहना है, उन्होंने दो दिन पहले ही एक ट्रक माल मंगवाया था। चार लोगों के मरने की खबर पैâलने के बाद सारा माल धरा का धरा रह गया है। माल खराब होने के डर से उन्होंने तरबूज लोगों को बुला बुलाकर मुफ्त में बांटने की कोशिश की, लेकिन सभी ने लेने से इंकार कर दिया। बता दें कि पायधुनी इलाके मे शनिवार रात को एक परिवार के चारों लोगों ने बिरयानी खाई थी, उसके बाद तरबूज खाया था। तरबूज खाते ही चारों की तबीयत खराब हो गई और सभी की मौत हो गई। मरने वालों में माता-पिता, १३ और १६ साल की लड़कियां शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, परिवार ने अपने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया और अगले दिन उन्हें उल्टी और दस्त होने लगे। सभी को जे. जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई थी।

अन्य समाचार