मुख्यपृष्ठग्लैमरमैं बोलना चाहता था...!

मैं बोलना चाहता था…!

४,००० करोड़ की मेगा फिल्म `रामायण’ अभी रिलीज भी नहीं हुई, लेकिन इसकी ‘सीता’ का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी पहले ही सोशल मीडिया की अग्निपरीक्षा में घिर गई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म `एक दिन’ के एक हालिया इवेंट का एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया, जिसमें लोग `रामायण’ मेकर्स की आलोचना कर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि उन्होंने `रामायण’ के लिए साई को क्यों चुना? दरअसल, इस इवेंट में साई स्टेज पर आईं और वहां मौजूद लोगों, प्रेस और अपने फैंस को हिंदी में संबोधित किया। अपनी स्पीच के दौरान, उन्हें हिंदी बोलने में थोड़ी दिक्कत हुई। जैसे ही उन्होंने माइक उठाया वे बोल पड़ी, `मैं पहले से प्रिपेयर्ड थी, मैं बोलना चाहता हूं…हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस ने खुले तौर पर यह भी माना कि उनकी हिंदी `उतनी अच्छी नहीं है।’ बस फिर क्या था, जैसे ही ये साई द्वारा बोली गई `टूटी-फूटी’ हिंदी की क्लिप सोशल मीडिया पर आई बवाल मच गया। `एक्स’ पर यह वीडियो शेयर करते हुए, एक यूजर ने लिखा, `मिलिए साई पल्लवी से, जो हिंदी के बेसिक शब्द भी नहीं बोल सकतीं और अब वह `रामायण’ में सीता माता का किरदार निभा रही हैं। `रामायण’ में साई को कास्ट करने से पहले ये तो देख लेते कि उन्हें हिंदी आती भी है या नहीं, जो `चाहता’ और `चाहती’ के बीच फर्क भी नहीं कर सकते?’

अन्य समाचार