सियासत और बॉलीवुड का तड़का जब एक साथ लगे, तो खबर अपने आप ‘हॉट’ बन ही जाती है। इन दिनों राजनीतिक गलियारे में चर्चा चारों ओर घूम रही है। हर `आम आदमी’ सोच में पड़ गया है कि आखिर राघव चड्डा ने बीजेपी क्यों ज्वाइन की? इस सवाल का जवाब भले ही किसी के पास न हो, लेकिन अब इसके पीछे प्रियंका चोपड़ा का पावर प्लान बताया जा रहा है। दरअसल क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने एक ऐसा दावा कर दिया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। नवजोत कौर सिद्धू ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि राघव, प्रियंका की वजह से बीजेपी में शामिल हुए हैं। उनके मुताबिक, प्रियंका को पता चला था कि राघव और `आप’ पार्टी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और उन्हें ईडी की जांच का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, उन्होंने अपनी बहन परिणीति की खातिर राघव को बचाने के लिए दखल दिया। अब ये बयान कितना सच है और कितना ‘मसाला’, ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन सोशल मीडिया पर इस खबर ने आग जरूर लगा दी है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि जीजा राघव ने अपनी साली साहिबा की सलाह को बड़े सीरीयसली लेते हुए इतना बड़ा पैâसला लिया।
