मुख्यपृष्ठविश्वईरान युद्ध और महंगाई ने डुबाई ट्रंप की लुटिया ...लोकप्रियता धड़ाम!

ईरान युद्ध और महंगाई ने डुबाई ट्रंप की लुटिया …लोकप्रियता धड़ाम!

अप्रूवल रेटिंग गिरकर ३४ फीसदी हुई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रॉयटर्स-घ्झ्एध्ए पोल के मुताबिक, ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग गिरकर ३४ फीसदी पर आ गई है, जो उनके इस कार्यकाल का सबसे निचला स्तर है। इस गिरावट की मुख्य वजह ईरान के साथ जारी युद्ध और उसके कारण आसमान छूती महंगाई को माना जा रहा है।
जब जनवरी २०२५ में ट्रंप ने सत्ता संभाली थी, तब ४७ फीसदी अमेरिकी उनके साथ थे, लेकिन हालिया सर्वे में यह आंकड़ा लगातार गिर रहा है। ताजा रेटिंग में उन्हें ३४ फीसदी वोट मिले हैं, जो पिछले सर्वे में ३६ फीसदी थी। लोगों में महंगाई को लेकर असंतोष है। केवल २२ फीसदी लोग ही जीवनयापन की लागत पर उनके काम से खुश हैं। अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर उनकी २७ फीसदी रेटिंग उनके पिछले कार्यकाल (२०१७-२०२१) और जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है। २८ फरवरी को ईरान के खिलाफ शुरू हुए युद्ध ने वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप मचा दिया है। युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका में गैस की कीमतें ४० फीसदी से ज्यादा बढ़कर ४.१८ प्रति डॉलर गैलन तक पहुंच गई हैं। ईरान की धमकियों के कारण फारस की खाड़ी से होने वाला तेल निर्यात प्रभावित है, जिससे रिजर्व कम हो रहे हैं और कीमतें बढ़ रही हैं। ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर भी अमेरिकी जनता का समर्थन कम हो रहा है। केवल ३४ फीसदी अमेरिकी ही इस युद्ध को सही मान रहे हैं, जो मार्च में ३८ फीसदी था। लोग अब युद्ध के बजाय घरेलू समस्याओं और बढ़ते खर्चों को लेकर ज्यादा चिंतित हैं।

मध्यवर्ती चुनावों पर मंडराता खतरा
लगातार घटती रेटिंग के बीच नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनावों को लेकर रिपब्लिकन पार्टी की चिंता बढ़ गई है। ट्रंप की अपनी पार्टी के ४१ फीसदी रिपब्लिकन महंगाई के मुद्दे पर उनके खिलाफ हैं। निर्दलीय वोटर्स अब डेमोक्रेट्स की ओर झुक रहे हैं, जो ट्रंप के लिए बड़ी चुनौती साबित होने वाली है।

 

अन्य समाचार