ट्रूथ सोशल पर जारी की अपनी एआई इमेज
एजेंसी / लंदन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सनक अब जग जाहिर है। ईरान के ऊपर हजारों टन के बमों को गिराने के बाद सीजफायर करना पड़ा। अब जब ईरान अमेरिका की शर्तें नहीं मान रहा है तो ट्रंप नकली एआई की बंदूक लेकर उसे डराने की कोशिश कर रहे हैं।
ट्रंप ने संकेत दिया है कि हालात फिर से युद्ध की ओर बढ़ सकते हैं। उन्होंने अपनी एक अजीब एआई तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह काले सूट और काले चश्मे में एआर-१५ सीरीज की गन लिए आग और धमाकों से घिरे पहाड़ी इलाके के सामने खड़े नजर आ रहे हैं।
अब ईरान के साथ कोई
नरमी नहीं बरतेंगे ट्रंप!
ट्रूथ सोशल पर दे रहे हैं धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब एआई वाली नकली बंदूक के जरिए ईरान को धमकी दे रहे हैं। नकली बंदूक लेकर ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि तेहरान के साथ अब ‘कोई नरमी नहीं’ बरती जाएगी।
उन्होंने ईरान पर तंज कसते हुए कहा कि उसे बिना परमाणु मुद्दे वाला समझौता करना ही नहीं आता। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, ‘ईरान अपनी स्थिति संभाल नहीं पा रहा है। उन्हें यह नहीं पता कि ‘बिना परमाणु’ के समझौता वैâसे किया जाता है?’ यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान की ओर से हाल ही में एक चरणबद्ध शांति प्रस्ताव सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें उसके परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा को फिलहाल टालने की बात शामिल है।
सूत्रों के अनुसार, इस सप्ताह क्षेत्र के दो अधिकारियों ने बताया कि ईरान ने प्रस्ताव दिया है कि यदि अमेरिका उसके खिलाफ नाकेबंदी हटाए और युद्ध समाप्त करे तो वह होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ ढीली कर सकता है। हालांकि, माना जा रहा है कि अमेरिका इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के पक्ष में नहीं है, क्योंकि इससे उन मूल विवादों का समाधान नहीं होगा, जिनके चलते २८ फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी साफ संकेत दिए हैं कि ऐसा कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम को शामिल न किया जाए। उन्होंने कहा, ‘हम उन्हें इस तरह बच निकलने नहीं दे सकते। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी समझौता ऐसा हो, जो उन्हें कभी भी परमाणु हथियार की ओर बढ़ने से पूरी तरह रोक सके।’
