मुख्यपृष्ठनए समाचारएक महिला ने खोली परतें ... तरबूज की आड़ में हत्या की...

एक महिला ने खोली परतें … तरबूज की आड़ में हत्या की आशंका!

रु.२५ लाख के फ्राॅड केस में मृतक अब्दुल्ला था गवाह
आधी रात फल खाने के बाद पूरे परिवार की हो गई थी मौत
सामना संवाददाता / मुंबई
पायधुनी में तरबूज खाकर एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत पर चल रही जांच में एक नया मोड आ गया है। एक महिला ने तरबूज कांड की आड़ में हत्या की आशंका जताई है।
बता दें कि पुलिस अब तक फूड पॉइजनिंग या सुसाइड एंगल से तफ्तीश कर रही है, इस बीच खुलासा हुआ है कि मृतक अब्दुल्ला २५ लाख रुपए के एक लेन-देन के मामले के मुख्य गवाह थे। इस तरह की जानकारी मिलते ही पुलिस के कान खड़े हो गए हैं और नई जानकारी को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। एक महिला ने जे.जे. मार्ग पुलिस को बताया है कि उसने साल २०१९ में जोगेश्वरी में फ्लैट खरीदने के लिए २५ लाख रुपए एक बिल्डर को नकद दिए थे, उस वक्त महिला अमेरिका में थी और अपने घरवालों की मदद से उसने पैसों का व्यवहार किया था। महिला ने एक यूट्यूब चैनल के जरिए बताया है कि २५ लाख रुपए वैâश लेने के लिए बिल्डर की तरफ से अब्दुल्ला आए थे, उन्होंने वैâश लेकर बिल्डर तक पहुचाएं थे। बाद में पैसे के लेन-देन को लेकर महिला का बिल्डर के साथ विवाद हुआ था। बाद में साल २०१९ में महिला ने डीएन नगर पुलिस स्टेशन में बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।

कोर्ट में हकीकत बताने का वादा
महिला के मुताबिक, उस वक्त अब्दुल्ला ने उनसे वादा किया था कि वह कोर्ट में वही कहेगा जो हकीकत है। अब्दुल्ला ने यह भी कहा था कि उन्होंने अपने हाथों से बिल्डर को २५ लाख रुपए दिए थे। वो कोर्ट में इस बात की गवाही देने को तैयार थे। महिला ने जांच अधिकारियों को एफआईआर की कॉपी, चार्जशीट और सभी अहम दस्तावेज सौंप दिए हैं और कहा है कि इस एंगल से भी जांच करने की जरूरत है।

अन्य समाचार