मुख्यपृष्ठनए समाचारदिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर मोदी के मंत्री का बेशर्म...

दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर मोदी के मंत्री का बेशर्म बयान …मार दिया तो मार दिया कौन सी बड़ी बात है!

जीतन राम मांझी के बिगड़े बोल पर भड़की कांग्रेस
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
हाल ही में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गोली से बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले एक युवक की मौत पर हंगामा मचा हुआ है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार को कहा था कि दिल्ली पुलिस ने बिहार के युवक की हत्या की और बीजेपी चुप है। अब २६ अप्रैल को दिल्ली पुलिस की गोली से बिहारी युवक पांडव कुमार की मौत पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का एक बयान भी सामने आया है। उनके इस बयान के बाद अब विवाद भी खड़ा हो सकता है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि मार दिया तो मार दिया कौन बड़ी बात है।
दरअसल, जीतन राम मांझी ने दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल की गोली से बिहारी युवक की मौत से संबंधित पूछे गए सवाल पर बेशर्मी भरा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ये कौन बड़ी बात है भाई, मार दिया तो मार दिया। इसकी जांच होगी। जांच के बाद अगर मारने वाला गलत होगा तो उसपर आवश्यक कार्रवाई होगी। मोदी के मंत्री के इस बयान पर अब कांग्रेस ने हमला बोला है। विपक्ष ने एक सुर में कहा कि एक केंद्रीय मंत्री का इस तरह का बयान असंवेदनशील है।

अन्य समाचार