मुख्यपृष्ठखेलरिकेल्टन का गरजा बल्ला

रिकेल्टन का गरजा बल्ला

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन का बुधवार को आईपीएल २०२६ में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ बल्ला गरजा। मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ रयान रिकल्टन की शतकीय पारी की बदौलत २० ओवर में ५ विकेट खोकर २४३ रन बनाए। आईपीएल २०२६ के ४१वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बैंटिग करते हुए ५ विकेट खोकर २४३ रन बनाए। रयान रिकल्टन १२३ रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ४४ गेंदों में १०० रन कंप्लीट किए। मुंबई इंडियंस (एमआई) के ओपनर ने इस दौरान आठ चौके और सात छक्के लगाए। यह २९ वर्षीय रिकेल्टन का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पहला शतक है। उन्होंने शतक लगाते ही १८ साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। दरअसल, रिकेल्टन आईपीएल में मुंबई के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को पछाड़ा। जयसूर्या ने आईपीएल २००८ में एमआई की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ ४५ गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भी मुंबई के लिए ४५ गेदों में शतक जमा चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध किया था।

अन्य समाचार