मनपा-ट्रैफिक पुलिस की नाकामी उजागर
सामना संवाददाता / मुंबई
एक क्रेन गिरने के बाद मानखुर्द में लगे भीषण जाम ने पूरे सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। लोग घंटों तक अपनी ही गाड़ियों में वैâद रहने को मजबूर रहे। हालात इतने बदतर थे कि अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी भी इस ट्रैफिक जाम से नहीं बच सकीं और करीब पांच घंटे तक फंसी रहीं।
सोनाली का वीडियो सामने आते ही शहर की बदहाल व्यवस्था पर सवालों की बौछार शुरू हो गई। मंगलवार रात सड़क निर्माण के दौरान खड़ी एक क्रेन का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद मलबा हटाने का काम शुरू हुआ, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में ट्रैफिक संभालने की कोई ठोस योजना नजर नहीं आई। नतीजतन, सायन-पनवेल हाईवे पूरी तरह जाम हो गया और हजारों वाहन घंटों तक रेंगते रहे। सोनाली कुलकर्णी ने अपने वीडियो में आपबीती बताई कि वे पुणे जा रही थीं, लेकिन मानखुर्द ब्रिज पर ही पांच घंटे तक फंसी रहीं। उन्होंने कहा कि मैं पिछले ५ घंटे से ट्रैफिक में अटकी हूं। कहीं जाने का रास्ता नहीं है। उनका यह वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और प्रशासन की लापरवाही पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। इस घटना ने महायुति सरकार के बेहतर इंप्रâास्ट्रक्चर और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट के दावों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इसी के साथ ही सवाल उठने लगा कि अगर एक हादसे के बाद शहर की रफ्तार यूं थम जाती है तो क्या वाकई मुंबई का ट्रैफिक सिस्टम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है?
