मुख्यपृष्ठनए समाचारअमेरिकी चेले का डबल क्रॉस ... मुनीर ने दिया ट्रंप को धोखा!

अमेरिकी चेले का डबल क्रॉस … मुनीर ने दिया ट्रंप को धोखा!

– ईरान के लिए खोले सड़क मार्ग
– होर्मुज ब्लॉकेड हो जाएगा बेअसर
एजेंसी / वॉशिंगटन
अमेरिका का चेला पाकिस्तान अब अपने आका को ही डबल क्रॉस कर रहा है। कहां तो वह अमेरिका की तरफ से ईरान पर दबाव डालते हुए शांति वार्ता की भूमिका निभा रहा है और अब खबर है कि उसने ईरान के साथ चुपचाप धंधे की बात कर ली है। ऐसे में कहा जा रहा है कि मुनीर ने ट्रंप को धोखा दिया है।
दरअसल, अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान पर वॉशिंगटन के साथ दोहरा खेल खेलने का आरोप लग रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान ने हाल ही में ईरान को रूस, चीन और अन्य देशों के साथ व्यापार करने के लिए सड़क के रास्ते छह मार्ग उपलब्ध कराए हैं। माना जा रहा है कि यह कदम हॉर्मुज समुद्री मार्ग के जरिए बाधित समुद्री व्यापार का विकल्प तैयार करने के लिए उठाया गया है। इन रास्तों के जरिए अब ईरान अमेरिकी नाकेबंदी के बावजूद रूस, चीन और अन्य देशों के साथ व्यापार जारी रख सकता है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ डेरेक जी. ग्रॉसमैन ने चेतावनी दी है कि ईरान को जमीन के रास्ते ये मार्ग उपलब्ध कराकर पाकिस्तान, ट्रंप की ‘अधिकतम आर्थिक दबाव’ वाली रणनीति को कमजोर कर रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इससे तेहरान को अपने बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नाकेबंदी से बचने और अपने तेल व्यापार को बिना किसी रुकावट के जारी रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘ट्रंप प्रशासन, आपके सामने एक समस्या है। आपका अच्छा दोस्त पाकिस्तान, ने अभी-अभी ईरान के लिए जमीन के रास्ते छह मार्ग खोल दिए हैं। इससे ईरान की सरकार को होर्मुज में आपकी नाकेबंदी से बचने में मदद मिलेगी।

अन्य समाचार