मुख्यपृष्ठनए समाचारजवाहरलाल पांडे अपना पूर्वांचल महासंघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

जवाहरलाल पांडे अपना पूर्वांचल महासंघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

मुंबई। अपना पूर्वांचल महासंघ (पंजीकृत) द्वारा एक गरिमामय समारोह में जवाहरलाल पांडे (पूर्व जीएसटी कमिश्नर) को महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक दुबे के आदेशानुसार की गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव फूलचंद दीक्षित, राष्ट्रीय समन्वयक डॉ अम्बरीष दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पांडे तथा राष्ट्रीय सचिव अरविंद मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री पांडे को प्रमाणपत्र, शॉल, महासंघ की डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम मुंबई के वर्धमान चैंबर्स, फोर्ट में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि अपना पूर्वांचल महासंघ का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल के समग्र विकास, सामाजिक एकता, शिक्षा, रोजगार एवं सांस्कृतिक उन्नति के लिए निरंतर कार्य करना है। संगठन आने वाले समय में महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्वांचल समाज के हितों की रक्षा और विकास हेतु सक्रिय भूमिका निभाएगा।

अन्य समाचार