मिथुन चक्रवर्ती की बहू और टीवी अभिनेत्री मदालसा शर्मा इन दिनों अपने एक पुराने अनुभव को लेकर चर्चा में हैं। ‘अनुपमा’ सीरियल में काव्या के किरदार से पहचान बनाने वाली मदालसा ने बताया कि करियर की शुरुआत में, जब वह सिर्फ १९ साल की थीं, तब उन्हें कास्टिंग काउच जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि एक मशहूर डायरेक्टर ने उन्हें मीटिंग के बहाने बुलाकर बिकिनी पहनने के लिए फोर्स किया था। हालांकि, मदालसा ने समझदारी और हिम्मत दिखाते हुए खुद को उस परिस्थिति से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्होंने बिना नाम लिए इंडस्ट्री के एक प्रभावशाली व्यक्ति की ओर इशारा भी किया। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी बहादुरी की सराहना कर रहे हैं और उनके साहस को प्रेरणादायक बता रहे हैं।
