मुख्यपृष्ठनए समाचाररु. २००० की रिश्वत ने ले ली जान! ... गांजा रखने के...

रु. २००० की रिश्वत ने ले ली जान! … गांजा रखने के झूठे केस में फंसाकर पुलिसवाले ने मांगे पैसे

– परेशान छात्र ने की आत्महत्या

कर्नाटक के धारवाड़ से एक चौंका देनेवाली घटना सामने आई है। बीएससी के छात्र आदित्य मागेरी को गांजा रखने और सेवन करने के संदेह में पुलिस ने हिरासत में लिया था। हालांकि, जांच में नशीले पदार्थ के सेवन की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने छात्र से २ हजार रुपए की मांग की थी। बताया जा रहा है कि आदित्य ने अपनी मां से पैसे देने की बात कही, लेकिन परिवार द्वारा पैसे नहीं दिए जाने के बाद वह मानसिक दबाव में आ गया था। कर्नाटक के धारवाड़ में छात्र आदित्य मागेरी आत्महत्या मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। मामले में पहले तीन कांस्टेबलों को निलंबित किए जाने के बाद अब विद्यागिरि पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर रफीक को भी सस्पेंड कर दिया गया है। हुबली-धारवाड़ शहर के पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
आरोप है कि इसी तनाव के चलते आदित्य ने सोमवार रात अपने किराए के मकान में छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार ने सीधे तौर पर पुलिस उत्पीड़न और अवैध पैसों की मांग को जिम्मेदार ठहराया है। मामला सामने आने के बाद पूरे धारवाड़ में आक्रोश पैâल गया। छात्र संगठन एबीवीपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन और गृह विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

अन्य समाचार