मुख्यपृष्ठनए समाचारधन भी गया, दबदबा भी डगमगाया, ईरान ने यूएस को घुटनों पर...

धन भी गया, दबदबा भी डगमगाया, ईरान ने यूएस को घुटनों पर लाया … वॉर में अब तक २५ अरब डॉलर स्वाहा!

सीएसआईएस की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
एजेंसी / नई दिल्ली
ईरान के साथ जारी टकराव में अमेरिका की स्थिति लगातार उलझती नजर आ रही है। भारी भरकम सैन्य खर्च के बावजूद न तो निर्णायक बढ़त मिल पाई है और न ही रणनीतिक लक्ष्य पूरी तरह हासिल हो सके हैं। वॉर में लगातार धन हानि तो हो ही रही है इसीके साथ ही यूएस का दबदबा भी कम होता जा रहा है। पूरी दुनिया के सामने `सुपरपॉवर’ कहे जाने अमेरिका की पॉवर धीरे-धीरे अब खत्म होती जा रही है। ईरान के साथ शुरू इस वॉर में अमेरिका को तगड़ा आर्थिक झटका लगा है।
अमेरिका के सेंटर फॉर स्ट्रॅटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) या थिंक टैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी मिसाइल हमलों, ड्रोन हमलों और गलती से हुई गोलीबारी की घटना में अमेरिकी सैन्य उपकरणों को लगभग २३ अरब डॉलर से २५ अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि यह अनुमान केवल हवाई उपकरणों के लिए है और इसमें नौसेना के जहाजों या ठिकानों को हुए अन्य नुकसान शामिल नहीं हैं। जंग के दलदल में अब अमेरिका फंसता जा रहा है।
जंग की बड़ी कीमत चुका रहा अमेरिका
२८ फरवरी को शुरू हुए इस युद्ध में अब तक अमेरिका के १३ सैनिकों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हुए हैं। मिडिल ईस्ट में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती और कई एयरक्राफ्ट वैâरियर भेजे गए हैं, जिससे खर्च और बढ़ा है। हालांकि, अमेरिका ने अपना यूएसएस जेराल्ड फोर्ड एयरक्राफ्ट वैâरियर वापस बुला लिया है।

अन्य समाचार