मुख्यपृष्ठनए समाचारमहाराष्ट्र दिवस पर शर्मनाक घटना ...शिंदे गुट के मंत्री के सामने महिला...

महाराष्ट्र दिवस पर शर्मनाक घटना …शिंदे गुट के मंत्री के सामने महिला ने लगा ली आग!

५०% झुलसी महिला का हो रहा इलाज
 वेतन और हक के लिए तरसती रही
 चेतावनी के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र दिवस जैसे गौरवपूर्ण अवसर पर धाराशिव में घटित एक घटना प्रशासनिक संवेदनहीनता और लापरवाही की गंभीर तस्वीर पेश करती है। शिंदे गुट के मंत्री प्रताप सरनाईक की मौजूदगी में एक महिला ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। ५० प्रतिशत तक झुलसी महिला का अस्पताल में उपचार जारी है। आत्मदाह से पहले महिला ने बार-बार चेतावनी दी थी, पर उसकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया।
महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर धाराशिव स्थित शासकीय केंद्रीय इमारत में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान यह बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई। जिले के पालकमंत्री व राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की मौजूदगी में बीबी किशनराव पाटील नामक महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया।

वेतन न मिलने से नाराज
महिला बैंककर्मी ने किया
खुदकशी का प्रयास!
चुपचाप देखते रहे मंत्री सरनाईक

कल महाराष्ट्र दिवस के दिन धाराशिव में सरकार के लिए एक शर्मनाक घटना सामने आई। एक महिला बीबी किशनराव पाटील ने सरकार के मंत्री प्रताप सरनाईक के सामने खुद को आग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। इस घटना में वह काफी झुलस गई। उसका उपचार धाराशिव जिला सरकारी अस्पताल में जारी है। चिकित्सीय सूत्रों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जाता है कि बीबी पाटील भूविकास बैंक में कार्यरत थी। हालांकि, बैंक पर प्रशासक नियुक्त किए जाने के बाद से पाटील की नौकरी प्रभावित हुई। लंबित वेतन, सेवा लाभ और बैंकिंग क्षेत्र में समायोजन की मांग को लेकर वह लगातार प्रशासन के पास गुहार लगा रही थी। पूर्ण वेतन भुगतान या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग को लेकर उसने कई बार निवेदन भी दिया था। खास बात यह है कि उसने २० तारीख को ही आत्मदाह की चेतावनी देते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। इसके बावजूद पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप महिला के परिजनों ने लगाया है।
महाराष्ट्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम के दौरान आक्रोशित अवस्था में उसने अचानक आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने तुरंत हस्तक्षेप कर आग बुझाई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। मंत्री प्रताप सरनाईक की उपस्थिति में और जिले के महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम के दौरान घटी इस घटना ने प्रशासन में खलबली मचा दी है।
परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
इस बीच परिजनों ने मामले की गहन जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महाराष्ट्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन हुई इस घटना ने एक बार फिर जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

अन्य समाचार