राजेश सरकार
प्रयागराज। गंगा किनारे बसे फाफामऊ क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई। बसना नाला पुल के पास हुई इस घटना के कारण देखते ही देखते लखनऊ-प्रयागराज हाईवे की रफ्तार थम गई और लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसीपी अरुण पाराशर के नेतृत्व में युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे में युवती पल्लवी सिंह अपनी जिद पर अड़ी रही। उसकी मांग थी कि उसके साथी मोहम्मद आलम द्वारा दर्ज धोखाधड़ी का मुकदमा वापस लिया जाए।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस के अनुसार पल्लवी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिससे यह मामला और पेचीदा हो गया है।
